जामताड़ा SP का औचक निरीक्षण, थाना और Dial-112 कर्मियों को अपराध नियंत्रण व सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने थाना और Dial-112 का औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, गश्ती बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara News : जामताड़ा में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी शंभू कुमार सिंह ने जामताड़ा थाना और जिला नियंत्रण कक्ष Dial-112 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने गंभीर मामलों का त्वरित निष्पादन करने और क्षेत्र में लगातार सघन गश्ती चलाने के निर्देश दिए।

एसपी ने बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने के साथ-साथ चोरी और गृहभेदन जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और बालिका शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही थाना आने वाले आम लोगों के साथ शालीन व्यवहार और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने पर भी बल दिया गया।

इसके अलावा थाना परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने और अवैध शराब, बालू उत्खनन, जुआ, लॉटरी जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।

Dial-112 में तैनात पुलिस कर्मियों को भी प्राप्त सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं दृढ़ता से निर्वहन करने की हिदायत दी गई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।