देखते ही देखते ट्रेलर और पिकअप वैन में हो गई भिंडत, एक महिला मजदूर की गई जान

हादसे में एक महिला मजदूर की जान चली गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। मृतिका बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव के बोनामुहुल टोला की रहने वाली थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : गुरुवार को सुबह लगभग 9:30 बजे गोविंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव के पास देखते ही देखते एक ट्रेलर और मजदूरों से भरी पिकअप वैन में भिड़ंत (Trailer and Pickup Van Accident) हो गई।

हादसे में एक महिला मजदूर की जान चली गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। मृतिका बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव के बोनामुहुल टोला की रहने वाली थी।

तीन घायलों को किया गया रेफर

ग्रामीणों की सूचना पर सभी घायलों को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) ले जाया गया। सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, डॉ मिक्की मांझी व डॉ पूजा ने घायलों का इलाज किया। हॉस्पिटल में बेड कम पड़ने के कारण स्ट्रेचर पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

3 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें SNMCH धनबाद रेफर कर दिया गया। इनमें गुनीता मरांडी, ड्राइवर कन्हाई हांसदा और अंजलि मरांडी शामिल हैं।

नुनी बेसरा, लखीमुनी टुडू, निसोदी टुडू, महारानी सोरेन, सोनामुनी बास्की, जीतलाल किस्कु व बसंती मुर्मू (Basanti Murmu) का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article