दुर्गा सोरेन सेना गठन के बाद जनता से मिलीं जयश्री और राजश्री

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: झारखंड में गैर राजनीतिक संगठन के नाम पर बने दुर्गा सोरेन सेना का प्रचार अब पूरे प्रदेश में होगा। यह संगठन विस्थापितों, किसानों, गरीबों, मजदूरों और हर जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेगी।

यह बात मंगलवार को रामगढ़ पहुंची जयश्री सोरेन और राजश्री सोरेन ने कही। रामगढ़ शहर के ब्लाक परिसर के पास एक कार्यक्रम में दोनों बहनों ने शिरकत किया।

जयश्री सोरेन ने कहा कि उनके पिता दुर्गा सोरेन ने झारखंड के विकास के लिए एक सपना देखा था लेकिन उन्होंने काफी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद उनकी मां सीता सोरेन ने कड़ी मेहनत की।

राजश्री और जयश्री ने इस संगठन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का हेल्पिंग हैंड बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि यह कोई राजनीतिक संगठन नहीं है।

इसलिए इसका लाभ झारखंड के हर व्यक्ति को मिलेगा। यह संगठन उन मुद्दों को भी उठाएगी, जिससे झारखंड वासियों को फायदा हो।

राजश्री सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड में बेहतर काम कर रही है। राजनीतिक संगठन को दुर्गा सोरेन सेना जनता के साथ जोड़ने में मदद करेगी।

डी एस एस के साथ हर वह व्यक्ति काम कर सकता है जो किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ा हुआ हो। राज्य की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना भी इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

Share This Article