JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालन सिंह और प्रदेश प्रभारी पहुंचे रांची

29 नवम्बर को प्रदेश अध्यक्ष  खीरू महतो सहित प्रदेश JDU के वरीय नेताओं के साथ बैठक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड JDU प्रभारी डॉ अशोक चौधरी सेवा विमान से मंगलवार को पटना से रांची पहुंचे।

JDU नेता दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं। उनकी 29 नवम्बर को प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो सहित प्रदेश JDU के वरीय नेताओं के साथ बैठक है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

एयरपोर्ट पर JDU नेता डॉ आफताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, डॉ विनय भरत, निर्मल सिंह, अख्तर हुसैन, वैद्यनाथ पासवान, रामजी प्रसाद, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश प्रवक्ता (State Spokesperson) सागर कुमार ने कहा कि बैठक में पार्टी की ओर से किए गए कार्यक्रम, सदस्यता अभियान के माध्यम से पंचायत एवं बूथ स्तर तक निर्मित संगठन की जानकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी को दी जाएगी।

इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी।

Share This Article