धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ धनबाद थाना प्रभारी RN ठाकुर और DSP लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम भी मौजूद रहे।

इस दौरान जेल की व्यवस्थाओं, कैदियों की स्थिति और नए नियमों के पालन का जायजा लिया गया। IG ने साफ किया कि ये रूटीन चेकिंग थी, लेकिन अब जेल प्रशासन को और सतर्क रहना होगा।

नए जेल मैन्युअल का असर

IG सुदर्शन मंडल ने बताया कि मई 2025 से लागू नए जेल मैन्युअल और 131 साल बाद आए नए एक्ट के तहत कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब कैदियों को हफ्ते में तीन दिन मांसाहारी भोजन मिलेगा।

साथ ही, नियमित मेडिकल चेकअप और स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि स्वास्थ्य समस्याओं को समय पर पकड़ा जा सके। ये कदम कैदियों के बेहतर जीवन और रिहैबिलिटेशन के लिए उठाए गए हैं।

10-प्वाइंट मापदंड अनिवार्य

IG ने खुलासा किया कि नए कैदियों के लिए 10-प्वाइंट मापदंड बनाए गए हैं, जिनका पालन जरूरी होगा। इनमें स्वास्थ्य, सुरक्षा और व्यवहार से जुड़े नियम शामिल हैं। हर नए कैदी की स्क्रीनिंग इन बिंदुओं के आधार पर होगी। जेल प्रशासन को इन नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

जेल प्रशासन को सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान IG ने जेल स्टाफ को सभी नए नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। धनबाद मंडल कारा में पहले भी व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं, लेकिन अब नए मैन्युअल के बाद सुधार की उम्मीद है। DSP नौशाद आलम ने कहा कि जेल की सिक्योरिटी और कैदियों की सुविधा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

Share This Article