
रांची: झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवघर में त्रिकूट पहाड़ी पर रविवार शाम लगभग 6 बजे रोपवे की ट्रॉली टूटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
इसमें एक महिला की मौत हो गई है। महिला का नाम सुमंति देवी है। वह सारठ के सुरा गांव की रहने वाली थी। इसमें 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। लगभग 50 से 60 लोग रोपवे की अलग-अलग ट्रॉलियों पर फंसे हुए हैं।
फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि अंधेरा हो जाने की वजह से इसमें परेशानी आ रही है।
स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसपर संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हुई है।
ज्यादातर लोग सुरक्षित हैं और उनके रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है
घायलों में चार लोग स्थानीय अस्पताल में लाए गए हैं। इनमें असम के कोकराझार निवासी बीएसएफ के रिटायर्ड अधिकारी उपेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी दीपिका वर्मा भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि रोपवे का एक तार टूट जाने की वजह से एक ट्रॉली नीचे आ गिरी और उस पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद रोपवे बंद हो गया और इसके बाद लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा ट्रॉलियां हवा में झूल रही हैं और उन पर पांच दर्जन से भी ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं।
त्रिकुट पर्वत पर रोपवे सफर तार टूटने के कारण कई लोगों की घायल होने की सूचना. कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं, राहत व बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन NDRF की टीम व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य में जुटी है. भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है सभी लोग सकुशल निकल पाएं. @HemantSorenJMM pic.twitter.com/HRtGL2zcnL
— Pramod Gupta (@PramodG96346806) April 10, 2022
इस बीच देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि कुछ यात्रियों को चोट आई है। ज्यादातर लोग सुरक्षित हैं और उनके रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है।
