Homeझारखंडबोकारो के बांधडीह में स्कूल में वज्रपात से 30 बच्चे झुलसे

बोकारो के बांधडीह में स्कूल में वज्रपात से 30 बच्चे झुलसे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो : जिले में शनिवार की दोपहर में यहां के जैना मोड़ पर स्थित मध्य विद्यालय, बांधडीह में स्कूल के बरामदे में आसमानी बिजली (Sky lightning) गिरने से करीब 30 छात्र झुलस गए। इस घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

घायल बच्चों को आनन-फानन में नजदीकी रेफरल अस्पताल लाया गया। इन बच्चों में से गंभीर अवस्था में झुलसी चौथी कक्षा की छात्रा डोली को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इधर, अस्पताल में सूचना पर पहुंचे बोकारो के सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद (Dr Abhay Bhushan Prasad) ने बताया कि एक बच्ची गंभीर है, बाकी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर हैं, मगर वह इस घटना से डरे हुए हैं। सभी का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।

घटना के वक्त स्कूल के बरामदे में पढ़ रहे थे बच्चे

स्कूल के प्रधानाध्यापक शशि महतो (Headmaster Shashi Mahato) ने बताया कि घटना के वक्त दोपहर करीब 12:30 बजे हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान बरामदे में कक्षा एक और दो की क्लास चल रही थी, तभी वहां आसमानी बिजली गिर गई।

इसकी वजह से वहां पढ़ रहे लगभग 30 बच्चे हादसे की चपेट में आ गए। इसी के साथ बच्चों में डर से चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोग बच्चों को इलाज के लिए जैनामोड़ स्थित सदर अस्पताल (Sadar Hospital) ले गए। उसके बाद इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई।

विद्यालय में नहीं लगा है तड़ित चालक, चोरी होने की बात कर रहे हैं लोग

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस घटना में 25 से 30 बच्चे झुलस गए हैं, जबकि कक्षा चार की एक छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।

विद्यालय में तड़ित चालक नहीं होने के सवाल पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि वे 1 जून 2021 से विद्यालय के चार्ज में हैं, लेकिन जब उन्हें विद्यालय हैंडओवर (Hand over) किया गया तो उसमें तड़ित चालक का जिक्र नहीं था। आसपास के लोगों का कहना है कि विद्यालय में लगा तड़ित चालक चोरी हो गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...