झारखंड में कोरोना के 370 एक्टिव मामले

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है। राज्य में Corona के 370 मरीज Active है, इसमें सबसे अधिक 132 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में है।

24 घंटों में Corona से 78 मरीज स्वस्थ हुए

रविवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में Corona से 78 मरीज स्वस्थ (Healthy) हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना (Corona) के 49 नए मरीज (New Patient) मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दस, गढ़वा से तीन , गिरिडीह से एक, गोड्डा से एक, हजारीबाग से दो,कोडरमा से दो, लातेहार से छह, लोहरदगा से 12, पलामू से एक, रामगढ़ से एक और रांची से सात मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 653 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Share This Article