खूंटी में लाखों के अफीम के साथ तस्कर पांड्या मुंडा गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: SP को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सायको थाना क्षेत्र के उबरू गांव जाने वाल सड़क पर टेकरी से पांड्या मुंडा (Pandya Munda) को एक किलो 550 ग्राम अवैध अफीम (Illegal Apheem) के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने उबरू गांव जानेवाले सड़क में टेकरी पास छापामारी (Raid) की और पांड्या मुंडा को अफीम के साथ गिरफ्तार किया।

छापामारी टीम में शामिल लोग

इस संबंध में NDPS एक्ट के तहत सायको थाने में मामला दर्ज किया गया है। छापामारी टीम में SDPO अमित कुमार, 26 बटालियन SSB हूंठ के सहायक समादेष्टा अजीत कुमार उपाध्याय, सायको थाना प्रभारी रितेश कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रशेखर पिंगुआ, शशि प्रकाश, एसएसबी हूंठ के उप निरीक्षक राजेश सिंह, पदमाधर सिंह, सहायक उप निरीक्षक रवींद्र कुमार के अलावा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share This Article