केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के 11 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस सलेक्शन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के नजदीकी ब्राम्बे स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (CUJ) के भू-सूचना विज्ञान विभाग में सोमवार को कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

Carbon Credit Developer और आपूर्तिकर्ता EKI Energy Services Limited की टीम ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए विश्वविद्यालय दौरा किया।

सभी शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

इस छह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम में जितिन खरे-उप प्रबंधक एचआर, सोनाली शेख- निदेशक एचआर, EKI से अविषेक अंजन (तकनीकी टीम), प्रो एसी पांडेय-डीन स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट (SNRM), प्रो भगवान सिंह- मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी और डॉ विकास रंजन परिदा, CUJ से भू-सूचना विज्ञान विभाग के प्लेसमेंट समन्वयक शामिल थे।

चयनित विद्यार्थियों की उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article