प्रदेश विश्वकर्मा समाज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेंट की ‘विश्वकर्मा पुराण’

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर और श्री विश्वकर्मा पुराण नामक पुस्तक सप्रेम भेंट की।

इस दौरान उन्होंने आर्टिजन एंड डेवलपमेंट बोर्ड का गठन और एनआई एक्ट के तहत 17 सितंबर को सरकारी अवकाश घोषित करने समेत कई मांगों को लेकर ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा ।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा, अरुण कुमार ठाकुर, अरुण शर्मा, संतोष शर्मा, संजय शर्मा और विनोद विश्वकर्मा समेत कई सदस्य शामिल थे।

Share This Article