झारखंड के इस जिले में तापमान पहुंचा 43.2 डिग्री

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में गर्मी दिनों दिन अपने चरम पर पहुंच रही है। तेज धूप के चलते दोपहर होते-होते बाजारों और प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।

झारखंड में सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गढ़वा में 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने के कारण तपिश बढ़ी हुई है।

आज गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और गिरिडीह में, जबकि शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में कोई बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं है

अगले दो दिनों तक राजधानी समेत आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं है। गुरुवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

Share This Article