गिरिडीह में फंदे से लटका मिला युवक का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड ब्लॉक मोड़ के समीप रहने वाले संजय साव की 15 वर्षीय पुत्री का शव शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला।

बताया गया है कि घटना के वक्त सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। घर में उनकी पुत्री अकेली थी। परिजनों ने बताया कि जब वापस लौटे तब फंदे से झूलता देखा।

आनन-फानन में उसे फंदे से उतार बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा दिया।

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजन कुछ भी बता पाने से असमर्थ थे। बहरहाल, पुलिस आत्महत्या मानकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article