Latest Newsझारखंडरांची में यहां वरमाला से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार,...

रांची में यहां वरमाला से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, फिर चले जमकर चले लात-घूसे, थाने पहुंचा मामला

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दूल्हे और उसके पिता द्वारा वधु के परिवार से मंडप में ही दहेज की मांग (Dowry Demand) करना महंगा पड़ गया और उन्हें बेइज्जत होकर बिना दुल्हन (Dulhan) के ही वापस घर लौटना पड़ा।

क्योंकि दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी लड़की ने लड़के और उसके पिता को इस तरह शर्मसार किया कि सिर झुकाकर पूरी बारात खाली हाथ लौट जाने को विवश हो गई।

मामला रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर चौक के पास बने राजकलश बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह का है।

मामला यहां तक बढ़ गया कि वर पक्ष ने वधु पक्ष के लोगों से मारपीट करते हुए शादी समारोह के लिए बने स्टेज भी तोड़ दिया।

खबर है कि महिलाओं से छेड़खानी भी की गई। घटना का पता चलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली थाने ले गई।

वहां पर लड़की ने दहेज लोभियों के घर में शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया। युवती की मां कौशल्या देवी ने वर विकास वर्मा, उसके पिता दिलीप वर्मा समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गईहै।

जानकारी के अनुसार जयमाला के समय वर के पिता दिलीप वर्मा ने पांच लाख रुपए की डिमांड कर दी। लड़की वालों ने कहा कि इतनी बड़ी रकम वे इस वक्त कहां से दे पाएंगे।

इस तरह की तो कोई डिमांड पहले भी नहीं हुई थी। लेकिन आरोपी दिलीप पैसे की मांग पर अड़ गया। फिर हंगामा शुरू हो गया। उसी वक्त युवती ने शादी करने से मना कर दिया।

स्टेज पर ही लड़के के पिता ने पैसों के लिए खोला मुंह

मैकी रोड निवासी कौशल्या देवी की पुत्री का विवाह कांटाटोली घोषपाड़ा निवासी विकास वर्मा के साथ तय हुई थी। इस दौरान लड़की पक्ष ने तिलक के रूप में 2.51 लाख के अलावा सोने की अंगूठी समेत अन्य सामान लड़के को दिया था।

13 मई 2022 को विवाह तय था। शुक्रवार की रात बारात कांटाटोली घोष पाड़ा से निकली और सीधे मैकी रोड महावीर चौक स्थित राज कलश बैंक्वेट हॉल में पहुंची।

लड़की वालों ने बारात का स्वागत किया। जयमाला शुरू होने ही वाला था, तभी आरोपी लड़के पिता दिलीप ने स्टेज पर खड़े होकर लड़की वालों से पांच लाख रुपए की डिमांड कर दी।

यह सुनते ही सब सन्न रह गए। इस पर लड़की वालों ने कहा कि इस तरह का तो कोई डिमांड पहले भी नहीं हुआ था।

लेकिन आरोपी दिलीप पैसे की मांग पर अड़ गया और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। यह सब देखकर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।

दोनों पक्षों की ओर से चले लात घूसे

लड़की पक्ष ने पहले काफी मिन्नत की। उनकी बात नहीं सुनने पर लड़कीवालों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बकझक शुरू हो गयी।

कौशल्या देवी का आरोप है कि आरोपी दिलीप वर्मा के परिवार के लोगों ने स्टेज को तोड़ दिया। शकुंतला देवी, शिल्पा देवी समेत कई लोगों के साथ मारपीट की।

अन्य बरातियों ने हस्तक्षेप कर बारात वापस ले गए। इस घटना के बाद लड़के वालों की हरकत के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

कोई लड़की के फैसला को सहा बता रहा है तो कोई दहेजलोभियों के घर अपनी बेटी नहीं भेजने की बातें कर रहा है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...