गिरिडीह में हुए सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बगोदर थाना इलाके के डोरियो मोड़ के पास शुक्रवार सुबह बाइक और स्कूटी की टक्कर में लेखराज रविदास की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। लेखराज रविदास निमियाघाट क्षाना क्षेत्र के नगरी के रहने वाले थे।

बताया जाता है कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी निवासी लेखराज रविदास तथा डुमरी के हेड टोला निवासी सूरज कुमार किसी काम से एक ही स्कूटी पर सवार होकर चौबे जा रहे थे।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस जांच कर रही है

इसी दौरान बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियों मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक चालक मोहम्मद आफताब आलम ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसे स्कूटी चालक लेखराज रविदास एवं स्कूटी में सवार सूरज कुमार सहित बाइक चालक आफताब अलम सड़क पर ही गिर गए।

स्थानीय लोगों ने तीनों को मीना जनरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने लेखराज रविदास को मृत घोषित कर दिया।

दोनों घायलों की स्थिति नाजुक होने के कारण धनबाद रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।

Share This Article