गोड्डा में चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: जिले में प्रथम चरण के दौरान आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के दौरान एक शिक्षक की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गई।

जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चोरी किता में पदस्थापित शिक्षक प्रीतम सिंह पटेल की ड्यूटी पी-1 पद पर पोड़ैयाहाट प्रखंड में हुई थी।

बताया गया कि पोड़ैयाहाट प्रखंड के बूथ संख्या 192 पर उसकी तैनाती थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 2:00 बजे के करीब उसकी तबीयत खराब हो गई तथा मुंह से खून निकलने लगा।

उसे भागलपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पंजवारा के पास उसकी मौत हो गई।

Share This Article