QR कोड के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले 1487 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Police personnel who applied online: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। मुख्यालय ने 1487 सिपाही और हवलदार स्तर के पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है, जिन्होंने QR कोड के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में एक आदेश जारी किया था, जिसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चाईबासा, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा के साथ-साथ नेतरहाट के जंगल वार फेयर स्कूल और मुसाबनी के CTC में पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की गई थी।

इच्छुक पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पदस्थापन के लिए क्यूआर कोड लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते थे, जिसके तहत अब ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी की गई है।

Share This Article