झारखंड : कच्ची सड़क से मिला 6 किलो का प्रेशर IED विस्फोटक, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए…

इसी बीच ईचाहातु से इचागोड़ा जाने वाले कच्ची सड़क में गाड़कर रखे गए प्रेशर IED विस्फोटक को बरामद किया गया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर (Chakradharpur) में गोइलकेरा थाना (Goilkera Police Station) क्षेत्र के ईचाहातु से इचागोड़ा जाने वाली कच्ची सड़क में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम लगाया गया था।

तुरंत इसे जवानों ने पहचाना और बरामद कर लिया। मौके से एक छह किलो का प्रेशर IED विस्फोटक (IED Explosives) बरामद हुआ है।

बताया जाता है कि भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिहिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विनी कोल्हान के जंगलों में भ्रमणशील हैं।

सुरक्षाबल चला रहे थे सर्च अभियान

इसकी सूचना मिलने के बाद शनिवार को चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन 203, 205, झारखंड जगुआर, CRPF की 197वीं बटालियन,157 बटालियन, 174 बटालियन,193 बटालियन, 07 बटालियन, 26 बटालियन की ओर से गोइलकेरा के ईचाहातु जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

इसी बीच ईचाहातु से इचागोड़ा जाने वाले कच्ची सड़क में गाड़कर रखे गए प्रेशर IED विस्फोटक को बरामद किया गया।

Share This Article