Homeझारखंड67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि, मंत्री हफीजुल...

67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि, मंत्री हफीजुल हसन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand 67th National School Sports Competition: राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन (Hafeezul Hasan) ने बुधवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (SGFI) का उद्घाटन किया।

उन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता को झारखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

हफीजुल हसन ने कहा…

उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि फुटबॉल, कबड्डी, वुशु, स्केटिंग सहित पांच खेलों की मेजबानी झारखंड कर रहा है। अभी झारखंड में ओलंपिक क्वालिफायर (महिला हॉकी) भी चल रहा है।

यहां लगातार कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विशेष पहल और रुचि है। पहले यहां के स्कूलों में खेल प्रतियोगिता होती थी। खेल उपकरणों के लिए मदद मिलती थी जो किसी कारण से बंद हो गयी थी। अब फिर से स्कूलों में भी खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

स्कूलों को 5000-8500 रुपये तक खेल उपकरणों की खरीद के लिए मिल रहे हैं। अब SGFI के आयोजन के जरिये यहां के भी बच्चे अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर दिखलाएंगे।

खेल निदेशक सुशांत गौरव ने SGFI को एक भारत, श्रेष्ठ भारत का समन्वय बताया। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता के जरिये यहां सब एक दूसरे की संस्कृति, विरासत से भी परिचित होंगे। स्कूली लेवल पर खेल रहे बच्चों के लिए SGFI एक बड़ा महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। सब यहां खेल भावना के साथ खेलें।

लड़कों की 31 और लड़कियों की 25 टीम

SGFI के खेल इवेंट्स शुरू किए जाने से पूर्व भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अलग-अलग राज्यों की टीमों ने मार्च पास्ट किया। रंगीन गुब्बारे छोड़े गए।

इस मौके पर खेल निदेशक सुशांत गौरव, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार, झारखंड शिक्षा परियोजना (जेईपीसी ) की परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, जेईपीसी के प्रशासनिक पदाधिकारी जयंत मिश्रा, आयोजन सचिव धीरसेन ए सोरेंग, झारखंड ओलंपिक संघ के शिवेंद्र दुबे, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी, सहित अन्य भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि रांची में पहली बार आयोजित SGFI में देशभर के स्कूलों की चयनित टीम भाग ले रही है। लड़कों की 31 और लड़कियों की 25 टीमें है। इसके जरिये पांच खेलों में 1100 से अधिक खिलाड़ी पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...