Homeझारखंडझारखंड में ACB ने रोजगार सेवक अब्दुल रहमान को रिश्वत लेते रंगे...

झारखंड में ACB ने रोजगार सेवक अब्दुल रहमान को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

spot_img

मेदिनीनगर: एसीबी ACB की टीम ने ज़िले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत एक रोजगार सेवक मोहम्मद अब्दुल रहमान को रिश्वत के बतौर 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसीबी को ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दी थी कि रोजगार सेवक द्वारा किसी की कार्य के लिए रिश्वत मांगी जाती है।

परेशान होकर शंभू ने इसकी शिकायत ACB में की 

फॉर्म पर साइन करने के बदले रोजगार सेवक अब्दुल रहमान 10 हजार रुपए घूस की मांग कर रहा था। शंभू ने फॉर्म पर साइन करने के लिए अब्दुल रहमान से कई बार आग्रह किया।

लेकिन उसने घूस लिए बिना साइन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परेशान होकर शंभू ने इसकी शिकायत ACB के पलामू प्रमंडलीय कार्यालय में दर्ज कराई।

ACB ने अपने स्तर से जांच में मामले को सही पाया। इसके बाद रोजगार सेवक को गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई गई।

तय हुआ कि शिकायकर्ता शंभू ब्लॉक कार्यालय में घूस की रकम देगा। उसी वक्त ACB उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लेगी।

प्लान के मुताबिक शिकायतकर्ता से जैसे ही रोजगार सेवक ने घूस लिया, वहां मौजूद ACB टीम ने उसे धर दबोचा।

रंगे हाथों किया गिरफ्तार

एसीबी ने जांच को तो शिकायत को सही पाया। मंगलवार को एसीबी की टीम ने मौके पर अब्दुल रहमान द्वारा रोजगार गारंटी अधिनियम के फॉर्म पर हस्ताक्षर के लिए गए 10 हजार रिश्वत के तौर पर रकम वसूलते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद रोजगार सेवक को ACB कार्यालय लाया गया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...