Homeझारखंडझारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक बार फिर दूसरे राज्यों की तुलना में कम प्रीमियम मिला है। 13वें दौर की नीलामी में राज्य को सिर्फ 5.5% प्रीमियम मिला जबकि ओड़िशा को 12.75% प्रीमियम हासिल हुआ। इससे पहले 12वें दौर में भी झारखंड को अन्य राज्यों के मुकाबले कम प्रीमियम मिला था। नीलामी में हिस्सा लेने वाली कंपनियों का झारखंड को कम प्रीमियम देना राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से जुड़ा बताया जा रहा है।

तीसरे दौर की नीलामी में DVC को मिले तीन कोल ब्लॉक

केंद्र सरकार ने कमर्शियल कोल ब्लॉक की तीसरी नीलामी 20 से 25 नवंबर 2025 तक कराई थी। इस नीलामी में झारखंड के दो और ओड़िशा के एक कोल ब्लॉक की सफल बिक्री हुई। तीनों ही कोल ब्लॉक दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) को मिले हैं। सरकार का अनुमान है कि इन ब्लॉकों से लगभग 4,620.69 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा और करीब 66,248 लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही लगभग 7,350 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है।

इस नीलामी में झारखंड के पीरपैंती–भारत कोल ब्लॉक और धुलिया नॉर्थ कोल ब्लॉक DVC को मिले। दोनों की रिजर्व प्राइस 4% थी, लेकिन DVC ने सिर्फ 5.5% प्रीमियम देकर इन्हें हासिल कर लिया। इन दोनों ब्लॉकों में कुल 1,979.81 MT कोयला मौजूद है। वहीं ओड़िशा के मंदाकिनी-बी कोल ब्लॉक की रिजर्व प्राइस 6% थी, जिसके मुकाबले DVC ने 12.5% प्रीमियम ऑफर किया।

पीरपैंती–भारत कोल ब्लॉक बिहार के भागलपुर के पास स्थित है और इसके कोयले का उपयोग पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट में बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा।

पिछले 12वें दौर की नीलामी में झारखंड को 7% से 27.25% तक प्रीमियम मिला था, जबकि छत्तीसगढ़ को इससे कहीं ज्यादा यानी 31% से 62.25% तक प्रीमियम मिला। झारखंड को सबसे कम प्रीमियम महुआगढ़ कोल ब्लॉक पर मिला था, जिसे DVC ने ही खरीदा था। वहीं सबसे ज्यादा प्रीमियम चोला पाथर कोल ब्लॉक पर मिला था, जिसे शक्तिभूमि माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने लिया था।

spot_img

Latest articles

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, लेकिन सेंट जेवियर कॉलेज के सामने अवैध पार्किंग पर ढील

रांची: शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। मेन रोड, कचहरी...

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

खबरें और भी हैं...

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, लेकिन सेंट जेवियर कॉलेज के सामने अवैध पार्किंग पर ढील

रांची: शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। मेन रोड, कचहरी...

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...