AJSU के खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका ने पार्टी से किया रिजाइन, बताया…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kharsawan Assembly in-charge Sanjay Jarika resigns: सोमवार को आजसू पार्टी के खरसावां विधानसभा प्रभारी Sanjay Jarika ने पार्टी से रिजाइन कर दिया है। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष Sudesh Mahato को इस बाबत लेकर लिखा है।

इसमें उन्होंने स्वेच्छा से पार्टी छोड़ने का जिक्र किया है। बता दें कि पिछले डेढ़ दशक से वे आजसू पार्टी से जुड़े थे। 2019 में वे आजसू पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

2019 में लड़े थे विधानसभा का चुनाव

पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि निजी कारणों से वह इस्तीफा दे रहे हैं। पार्टी से उन्हें कोई शिकवा-शिकायत नहीं है। पिछले 15 वर्षों में पार्टी ने उन्हें बहुत मान-सम्मान दिया है, परंतु समय और परिस्थिति के अनुसार कई निर्णय लेने पड़ते हैं।

युवा नेता संजय जारिका वर्ष 2019 में खरसावां विधानसभा (Kharsawan Assembly) क्षेत्र से आजसू पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव में संजय जारिका 9,451 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर थे।

Share This Article