झारखंड : शीतला माता की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया विखंडित, आक्रोश में…

उक्त स्थान पर कुछ नशेड़ियों के अड्डेबाजी की सूचना प्राप्त हो रही है। घटना में जो भी संलिप्त होगा, उन्हें गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: असामाजिक तत्वों (Antisocial Elements) ने गोड्डा (Godda) के पोड़ैयाहाट प्रखंड (Podaihat Block) अंतर्गत नोवडीहा पंचायत की रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थापित शीतला माता की प्रतिमा विखंडित कर दी।

इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों (Villagers) में आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही प्रतिमा को विखंडित करने वाले लोग अरेस्ट किए जाएंगे।

पूछताछ और खोजबीन चल रही है। शीघ्र नई प्रतिमा लगाने की कवायद की जा रही है। देवघर बाबा नगरी (Deoghar Baba Nagri) से नया शीतला माता की प्रतिमा को मंगवाया गया है। इसे स्थापित करने के लिए प्रशासन जुट गया है।

सबसे पहले छात्रों ने देखी विखंडित प्रतिमा

बताया जाता है कि प्रतिमा विखंडित (Statue Broken) होने की जानकारी तब हुई, जब परीक्षा (Exams) देने जा रहे छात्र माता शीतला का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा विखंडित देखी।

इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी स्थानीय मुखिया सुमन पंडित (Suman Pandit) को दी गई। मुखिया ने पहल करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले को कंट्रोल किया।

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

गोड्डा के SP नाथू सिंह मीणा (Nathu Singh Meena) ने कहा कि मुखिया की मदद से नई प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उक्त स्थान पर कुछ नशेड़ियों के अड्डेबाजी की सूचना प्राप्त हो रही है। घटना में जो भी संलिप्त होगा, उन्हें गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है

Share This Article