विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने की नारेबाजी, CM हेमंत को…

उन्होंने राज्य सरकार के अधीन सवा 3 लाख पद को भरने की मांग की। अगर युवा नौकरी की मांग करते हैं, तो सरकार लाठी चलाकर उन्हें डराने का काम करती है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Assembly Winter Session: मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। BJP के बिरंची नारायण, ढुल्लू महतो (Biranchi Narayan, Dhullu Mahato) ने नियोजन नीति स्पष्ट करने को लेकर हेमंत सरकार को घेरा।

उन्होंने राज्य सरकार के अधीन सवा 3 लाख पद को भरने की मांग की। अगर युवा नौकरी की मांग करते हैं, तो सरकार लाठी चलाकर उन्हें डराने का काम करती है।

मनीष जायसवाल ने जिला में स्कूल में बांटी जाने वाली पोशाक की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। कहा सरकार ने दो एनजीओ के माध्यम से 17 करोड़ की पोशाक खरीदी है, जिसकी गुणवत्ता बेहद खराब है।

सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा…

इसपर कांग्रेस के विधायक उमाशंकर अकेला ने पलटवार करते हुए कहा कि मनीष जायसवाल को इसका टेंडर नहीं मिला, जिससे वो नाराज हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक पर आरोप लगा रहे हैं। इरफान अंसारी ने UP और MP में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

Share This Article