“23 नवंबर के बाद झारखंड में बंद होगी गौ हत्या”, चुनावी प्रचार के अंतिम दिन बरसें CM योगी

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cow slaughter will be stopped in Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के दूसरे चरण के लिए चुनावी प्रचार के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) कांग्रेस और JMM पर जमकर बरसें।

उन्होंने झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि PM  नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने झारखंड की जनता और विकास के लिए पैसा भेजा था, लेकिन कांग्रेस और JMM ने डकैती किया। इसका नतीजा हुआ कि झारखंड विकास से वंचित रह गया।

आज सोमवार को योगी आदित्यनाथ राजमहल में बीजेपी उम्मीदवार अनंत ओझा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनते ही झारखंड से घुसपैठियों को लात मारकर बाहर निकालने का काम करेंगे। 23 नवंबर के बाद झारखंड में गौ हत्या भी बंद होगी।

“UP में नहीं होती गौ-हत्या और ना ही बलात्कार”

योगी ने आगे कहा कि देश तब गुलाम हुआ था, जब हिंदू बंटा था। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। जाति के नाम पर बांटने वाले नेता समाज के दुश्मन हैं।

योगी ने कहा कि राजमहल सहित कई इलाकों में झामुमो और कांग्रेस के द्वारा बंग्लादेशी घुसपैठियों का गढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। यूपी सरकार में कोई घुसपैठिया नहीं है। कोई गौ-हत्या नहीं कर सकता।

न ही कोई बेटी की इज्जत पर हाथ डाल सकता है। अगर किसी ने ऐसा प्रयास किया भी तो उसका यमराज (Yamraj) के पास का टिकट कटवा दिया जाता है।

Share This Article