भकपा (ML) ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, स्थानीयता और रोजगारपरक विकास…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CPI (ML) Manifesto Release : शुक्रवार को भाकपा मार्क्सवादी लेनिनवादी (ML) ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया है।

विकास, स्थानीयता, रोजगार, झारखंडियों के मूल अधिकार, जन अधिकारों के साथ ही झारखंडी हितों पर फोकस किया गया है।

पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि पार्टी ने कभी जनहित से समझौता नहीं किया।

BJP की करारी पराजित

आनंद महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी पराजय तय है। झारखंड पर कॉरपोरेट का कब्जा नहीं होने देंगे।

वाम नेताओं ने कभी भी जनता के हितों के साथ किसी सरकार या पूंजीपति से समझौता नहीं किया। BJP झारखंड को अडानी के हाथों सौंप देना चाहती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलदर महतो, राज्य सचिव मनोज भक्त, जिला सचिव बिंदा पासवान, जिला सह सचिव कार्तिक प्रसाद, राज्य सदस्य सम्राट चौधरी, नकुल देव सिंह, राणा चट्टराज, विजय पासवान, करण पासवान आदि उपस्थित थे।

Share This Article