सांसद पप्पू यादव ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, चुनाव से पूर्व हुई मुलाकात पर चर्चाओं का बाजार गर्म

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pappu Yadav Meet CM Hemant Soren : पूर्णिया के सांसद Pappu Yadav ने आज बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से मुलाकात की।

इस दौरान आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) को लेकर काफी लंबी चर्चा हुई। इस संबंध में पप्पू यादव ने कहा, झारखंड में फिर से गठबंधन के लोग सरकार बनायेंगे।

बताते चले विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से ही लगातार BJP समेत विभिन्न पार्टियों से नेताओं का झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है।

विगत एक माह में सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है। इस बीच पप्पू यादव से CM की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

Share This Article