एक बार फिर झारखंड आ रहे हैं PM नरेंद्र मोदी, बोकारो के इस क्षेत्र में करेंगे जनसभा, पहली बार कोई प्रधानमंत्री….

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi Coming to Jharkhand : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के मद्देनजर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से चुनाव के प्रचार-प्रसार (Election Campaign) में लगी हुई है।

सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों का भी लगातार Jharkhand आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi एक बार फिर से 10 नवंबर यानि रविवार को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं।

इस बार PM मोदी बोकारो (Bokaro) जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के चंडीपुर फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे‌।

इस सीट से नेता प्रतिपक्ष सह BJP के उम्मीदवार अमर बाउरी (Amar Bauri) है। PM मोदी उनके पक्ष में वोट करने की जनता से अपील करेंगे।

बताते चले पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री चंदनकियारी (Chandankiyari) आ रहे हैं। इससे पहले आज तक कोई भी प्रधानमंत्री चंदनकियारी नहीं आएं हैं।

Share This Article