आजसू के एकमात्र विधायक निर्मल महतो सुदेश के लिए छोड़ेंगे अपनी सीट

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nirmal Mahato will leave his seat for Sudesh: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) में आजसू पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

पूरे झारखंड में आजसू का झंडा मांडू विधानसभा सीट से निर्मल महतो (Nirmal Mahato) उर्फ तिवारी महतो ने फहराया है। वे इकलौते विधायक वर्तमान समय में रहेंगे जो विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

तिवारी महतो ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया

शपथ लेने से पहले ही निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो Sudesh Mahato के लिए अपनी सीट खाली करने का फैसला किया है।

उन्होंने पार्टी सुप्रीमो को एक पत्र लिखा और कहा है कि वे उनके लिए मांडू विधानसभा सीट खाली करेंगे। साथ ही उन्हें जिताकर विधानसभा भेजेंगे। इस पर अब आखिरी फैसला सुदेश महतो लेंगे।

Share This Article