झारखंड विधानसभा स्पीकर ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:  झारखंड विधानसभा (Jharkhand Legislative Assembly) अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर मालार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा स्वतंत्रता संग्राम (Freedom Struggle) के एक बड़े नायक थे, जिन्होंने अपने युवावस्था में आंदोलन को नेतृत्व प्रदान कर एक सार्थक दिशा दी।

विधानसभा अध्यक्ष (Speaker of the assembly) अपने विधानसभा क्षेत्र नाला प्रवास पर हैं। झारखंड विधान सभा में भगवान बिरसा मुण्डा के शहादत दिवस पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

विधानसभा (Assembly) के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर, संयुक्त सचिव रामनिवास दास, संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा, संयुक्त सचिव रंजीत कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार सिंह, उप सचिव नवीन कुमार, उप सचिव रजी बंटी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

Share This Article