झारखंड विधानसभा : धनबाद में बार बालाओं के डांस का मुद्दा गूंजा

दिनभर खेल के इवेंट्स के बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं के जमकर ठुमके लगे थे। इस कार्यक्रम में BJP नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम का लुत्फ उठाते नजर आये

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) के 13वें दिन सोमवार को सदन में धनबाद (Dhanbad) में बार बालाओं के डांस का मुद्दा गूंजा। JMM MLA मथुरा महतो ने स्पीकर से इसपर संज्ञान लेने की मांग की।

धनबाद (Dhanbad) के जियलगोड़ा स्टेडियम डिगवाडीह में 18 मार्च को MP खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम का लुत्फ उठाते नजर आये

दिनभर खेल के इवेंट्स के बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं के जमकर ठुमके लगे थे।

इस कार्यक्रम में BJP नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम का लुत्फ उठाते नजर आये। धनबाद (Dhanbad) के सांसद पशुपतिनाथ सिंह की मौजूदगी में रातभर बार बालाएं नाचती रहीं।

Share This Article