झारखंड ATS ने JJMP के एक उग्रवादी को किया गिरफ्तार

इसके पास से एक बाइक और एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आंतकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने JJMP के अर्जुन लोहरा (Arjun Lohra) के नाम पर लेवी मांगने आये एक उग्रवादी देव सागर खलखो (Dev Sagar Khalkho) को पुदांग से गिरफ्तार किया है।

इसके पास से एक बाइक और एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

सूचना के बाद देव सागर खलखो को गिरफ्तार किया गया

झारखंड पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर (Spokesperson AV Homkar) ने शुक्रवार रात बताया कि संगठित अपराधिक गिरोहों के फंडिग और अपराध से अर्जित किये हुए संपत्ति का पता लगाने तथा इन गिरोहों के खिलाफ ठोस कर्रवाई करने का पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में ATS टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति JJMP के अर्जुन लोहरा के नाम पर लेवी मांगने बाइक से पुदांग आने वाला है। सूचना के बाद देव सागर खलखो को गिरफ्तार किया गया।

Share This Article