HomeUncategorizedएक-दूसरे का सिर फोड़ वाले, कल्पना कीजिए अगर गलती से वे सत्ता...

एक-दूसरे का सिर फोड़ वाले, कल्पना कीजिए अगर गलती से वे सत्ता में आ गए तो क्या होगा?: शहजाद पूनावाला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand BJP on Ulgulan Nyay Maharally: BJP ने रविवार को रांची में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की रैली के दौरान हुई झड़प को लेकर कटाक्ष करते हुए इसे ‘जंगल राज’ का प्रदर्शन करार दिया और कहा कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ता इसलिए भिड़े क्योंकि उनके पास देश के लिए कोई साझा दृष्टिकोण नहीं है।

चतरा सीट से K. N. त्रिपाठी की उम्मीदवारी को लेकर ‘INDIA’ गठबंधन की रैली के दौरान राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर झड़प होने के बाद BJP की यह प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने त्रिपाठी को Chatra Lok Sabha सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक Video संदेश में लोगों से लोकसभा चुनाव में मतदान करते समय उम्मीदवारों की अपनी पसंद चुनने में ‘‘बहुत सावधान’’ रहने को कहा।

BJP प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह कैसा गठबंधन है? रांची में ‘INDI’ गठबंधन की संयुक्त रैली में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे पर कुर्सियां, मेज, स्टूल और लाठियां फेंकी गईं। आज वे एक-दूसरे का सिर फोड़ रहे हैं, कल्पना कीजिए अगर गलती से वे सत्ता में आ गए तो क्या होगा?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह जंगल राज रैली स्थल पर देखने को मिल रहा है।’’

पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन को ‘‘जंगल राज और भ्रष्टाचार’’ को बढ़ावा देने वाले दलों का समूह करार दिया और आरोप लगाया कि वे केवल ‘‘अपने स्वयं के परिवार और भ्रष्टाचार की राजनीति को बचाने’’ के लिए एक साथ आए हैं।

उन्होंने कहा कि ‘INDIA’ गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ता अपनी संयुक्त रैली में एक-दूसरे से भिड़ गए क्योंकि उनके पास देश के लिए कोई साझा दृष्टिकोण नहीं है।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...