बोकारो में BSL कर्मी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: पुरुलिया की रहने वाली महिला के साथ यौन शोषण करने वाले BSL कर्मी प्रदीप सोरेन को बोकारो महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी पर महिला ने दो दिन पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।

पुलिस को जानकारी मिली कि वह अपने Sector-9 स्थित आवास में आया है। इस बीच पुलिस ने आवास से दबोच लिया।

महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया

महिला थाना प्रभारी ने बताया है कि पीड़िता को आरोपी अपने साथ पुरुलिया से लाकर आवास में पांच वर्षों से रखे हुए था। जिस दौरान महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया।

अब महिला BSL  कर्मी से शादी कर पत्नी का दर्जा देने की मांग करती, तो वह इंकार करता था।

इसके बाद ही पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज (FIR registered) कराई, पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Share This Article