
Municipal Corporation Alerted Before Summer: गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने अभी से जल संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जलापूर्ति शाखा (Water Supply Branch) के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में शहर की मौजूदा जलापूर्ति व्यवस्था और वाटर सप्लाई योजनाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गर्मी के दौरान लोगों को नियमित और सुचारु रूप से पानी मिल सके, इसके लिए पहले से योजना तैयार की जाए।
स्मार्ट समर एक्शन प्लान बनाने का निर्देश
बैठक के दौरान प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम के लिए एक Smart Summer Action Plan तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में मौजूद 181 एचवाईडीटी और 1611 मिनी HYDT सहित सभी जल स्रोतों की नंबरिंग की जाए और उन पर हेल्पलाइन नंबर भी लिखा जाए।
इससे यदि किसी जगह पानी की समस्या या खराबी आती है तो लोग आसानी से शिकायत दर्ज कर सकेंगे और समय पर समाधान मिल सकेगा।
टैंकर से जलापूर्ति और ड्राई जोन पर विशेष ध्यान
निगम प्रशासन ने शहर के सभी 53 वार्डों के लिए पानी के टैंकरों का Route Plan तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिन क्षेत्रों में पानी की कमी ज्यादा रहती है, यानी ड्राई जोन, उन्हें प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
इसके अलावा नगर निगम की सभी जलापूर्ति परिसंपत्तियों का मास्टर डाटा तैयार करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया गया।
पानी की गुणवत्ता और चोरी रोकने पर जोर
प्रशासक ने यह भी कहा कि सभी HYDT, मिनी HYDT और सप्लाई पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए। साथ ही दो दिनों के भीतर खराब चापाकलों और जल स्रोतों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा पानी की चोरी रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाने की भी बात कही गई है।

