

रांची: रांची पुलिस की साइबर अपराध इकाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को एक कानूनी नोटिस जारी कर जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच का हैंडल चलाने वाले का विवरण और अकाउंट की गतिविधियों का ब्योरा मांगा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।” अधिकारी ने बताया कि इस खाते से झारखंड सरकार की कार्रवाइयों के बारे में कथित तौर पर “झूठी और मनगढ़ंत” जानकारी वाले वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस ने यह नोटिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 94 के तहत जारी किया है। पुलिस की जांच का सबसे बड़ा फोकस फिलहाल इस बात पर है कि JPSC-JSSC Reform Manch का यह X अकाउंट वास्तव में कौन चला रहा है. साइबर पुलिस ने X से अकाउंट होल्डर का पूरा नाम, पता, फोन नंबर और वैकल्पिक ईमेल आईडी समेत रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी मांगी है। पुलिस का मानना है कि अकाउंट के पीछे मौजूद व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चल रही जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा।





