एकदिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह कराटे ग्रेडिंग संपन्न, जानें क्या कहा नेशनल कोच ने

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह कराटे ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। इमा के मुख्य प्रशिक्षण केन्द्र संत जोसेफ क्लब में आयोजित शिविर में रांची के विभिन्न स्कूलों और क्लबों के कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस कुमिते एवं काता का प्रशिक्षण दिया। साथ ही वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नये नियमों से खिलाड़ियों को अवगत कराया।

प्रशिक्षण शिविर के साथ खिलाड़ियों का ग्रेडिंग भी हुआ। जिसमें वाइट बेल्ट से ब्लैक बेल्ट के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रदर्शन के आधार पर अदिति रेवा टोप्पो, प्रगति कुमारी,अनाया मृणालिनी कुजूर और आराध्य गजपति बेस्ट कराटे खिलाड़ी बने। सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों के तकनीकों को और एडवांस करने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। आगामी कराटे प्रतियोगिताओं को देखते हुए खिलाड़ियों की तैयारी जोरों पर है। प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, उमाशंकर महतो और अंजली कुमारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।