Homeझारखंडउपलब्धि : वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले की बेटी ने JPSC में...

उपलब्धि : वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले की बेटी ने JPSC में राज्य में किया टॉप, रिजल्ट सुनकर सावित्री खुद रह गई दंग, जाने पूरी कहानी

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का रिजल्ट मंगलवार की देर शाम को जारी हुआ।

उसमें कसमार प्रखंड के दांतू निवासी राजेश्वर प्रसाद नायक की बेटी सावित्री कुमारी को राज्य स्तर पर पहला स्थान मिला है। यह खबर फैलते ही दांतू में खुशी की लहर फैल गई।

सावित्री के पिता राजेश्वर नायक वैल्डिंग दुकान (Welding Shop) चलाते हैं। इनकी तीन बेटियों में सावित्री मंझली है।

जमीनी स्तर पर काम कर व्यवस्था में बदलाव ला ने कि इच्छा थी

प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय, दांतू में हुई। फिर जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में चयन हुआ। 2010 से 2015 तक एशियन यूनिवर्सिटी ऑफ वूमेन, बांग्लादेश में स्टडीज इनवायरमेंट साइंस एंड मैथेमेटिक्स में स्नातक की।

फिर स्टडीज इनवायरमेंट चेंज एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई 2016 में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में की। इसके बाद सावित्री ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी (UPSC) की तैयारी करने लगी।

फिर एक साल पहले दिल्ली से वापस अपने घर दांतू लौट गयी और अपने घर पर ही रहकर जेपीएससी की तैयारी कर रही थी।

सावित्री ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि वह जमीनी स्तर (Ground level) पर काम कर व्यवस्था में बदलाव ला सके। इस सफलता से उन्हें अपने सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी।

इधर सावित्री के जेपीएससी में स्टेट टॉपर (State topper) का रैंक मिलने की खबर के बाद भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, पूर्व जिप सदस्य गीता देवी, मुरलीधर नायक, विवेकानंद नायक, किरण कुमारी, महेंद्र सिंह, मोहन नायक आदि ने उनके घर पर जाकर बधाई दी और कहा कि इससे बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के दांतू गांव का नाम रोशन हुआ है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...