युवती के साथ यौन शोषण का आरोप : बोकारो में ATS के सब इंस्पेक्टर की शादी टूटी, थाने में मुकदमा दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो शहर की रहनेवाली एक बैंककर्मी युवती ने उसे शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप झारखंड ATS (एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉयड) में पोस्टेड दारोगा (सब इंस्पेक्टर) रवि सिंह पर लगाया है।

उसने सिटी थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद रविवार को दूसरी लड़की से रवि की होनेवाली शादी टूट गई।

पीड़िता ने रविवार को बीएस सिटी थाना पहुंचकर आरोपी दारोगा पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई।

इस बीच थाना में उस लड़की के परिजन भी पहुंचे, जिससे दारोगा की शादी तय हो चुकी थी।

पीड़िता का आरोप है कि उसके एक मित्र सुमित सिंह ने दारोगा रवि सिंह से वर्ष 2018 में रांची में दोस्ती कराई।

चुपके से सगाई के बाद रवि शादी भी करने जा रहा था

चूंकि वह रांची के ही एक निजी बैंक में काम करती थी। ऐसे में उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी, जिसके बाद दारोगा उसे शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा।

चुपके से सगाई के बाद रवि शादी भी करने जा रहा था। थाने में जब युवती केस कराने पहुंची थी उस दौरान रवि भी वहां था और उसने उसे मनाना का प्रयास किया। मामला बिगड़ता देख वह धीरे से वहां से खिसक गया।

Share This Article