झारखंड : शादी से 48 घंटे पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, दुल्हे को मैसेज कर…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र में शादी से महज दो दिन पहले लड़की अपने प्रेमी संग फरार (Eloped with Lover) हो गई।

यही नहीं लड़की ने होने वाले दुल्हे को भागते वक्त Message कर इसकी जानकारी भी दे दी थी। युवती की शादी 13 जुलाई को होनी थी।

प्रेमी संग होने वाली दुल्हन फरार

10 जुलाई की मध्य रात्रि में वह बगल गांव के अपने प्रेमी (Lover) के संग फरार हो गई। सुबह जब परिवार वालों को इस मामले का पता चला तो जैसे मानों परिवार में भूचाल ही आ गया हो।

मामला चर्चा का विषय

परिवार वालों ने लड़की की खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। फ़िलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article