झारखंड : भवन निर्माण विभाग ने 56 पदाधिकारियों का किया तबादला

इसके अलावा सुशील कुमार हंसता को भवन अंचल दो रांची के अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भवन निर्माण विभाग (Building Construction Department) ने सोमवार को 56 कार्यपालक अभियंता स्तर के पदाधिकारियों का स्थानांतरण (Transfer of Officials) पदस्थापन किया।

इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग ने अधीक्षण अभियंता सुदर्शन चौबे (Sudarshan Choubey) को प्रभारी मुख्य अभियंता मुख्यालय अनुश्रवण एवं गुण नियंत्रण भवन निर्माण विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया है।

इसके अलावा सुशील कुमार हंसता को भवन अंचल दो रांची के अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें इसके अतिरिक्त हजारीबाग भवन अंचल के अधीक्षण अभियंता का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

छोटानागपुर अंचल रांची के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया

जारी अधिसूचना के अनुसार पंकज कुमार (Pankaj Kumar) को अधीक्षण अभियंता भवन अंचल दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जयप्रकाश सिंह को अधीक्षण अभियंता छोटानागपुर अंचल रांची के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है जबकि महेंद्र राम को कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल डालटेनगंज के रिक्त पदों पर पदस्थापित किया गया है।

Share This Article