झारखंड कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व में झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में मंत्रिमंडल ने कुल 29 प्रस्तावों पर मुहर लगाई।

Cabinet सचिव वंदना डाडेल ने इस संबंध में मीडिया को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में मुख्य रूप से झारखंड राज्य विधिक सेवा अंतर्गत मध्यस्थों का मानदेय बढ़ाने, डॉ. संगीता कुमारी को सेवा से बर्खास्त करने, झारखंड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा (Journalist health insurance) के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा विधायक योजना की राशि 4 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने की स्वीकृति दी गई।

8 पालिटेक्निक कॉलेज चलाने पर भी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई

कैबिनेट ने झारखंड स्वास्थ्य सेवा (Jharkhand Health Service) के गैर शैक्षणिक चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवानिवृत्ति 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष करने व जामताड़ा के कुडरित में पावर ग्रिड लगाने के लिए 84 करोड़ 12 लाख की स्वीकृति दी।

इसके साथ ही संविदा पर नियुक्त मनरेगाकर्मियों का मानदेय बढ़ाने, प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से खूंटी, बगोदर सहित 8 Polytechnic College चलाने पर भी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई।

Share This Article