रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक 25 सितंबर को आहूत की गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के अनुसार कैबिनेट की बैठक 25 सितंबर, 2026 को होगी। यह बैठक अपराह्न 3 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।


