Latest Newsझारखंडकुछ गड़बड़ इरादा है क्या?, अभी तक सरकार बनाने का चंपई को...

कुछ गड़बड़ इरादा है क्या?, अभी तक सरकार बनाने का चंपई को नहीं मिला निमंत्रण…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemant Soren Resign: बुधवार को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद तत्काल चंपई सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा राज्यपाल CP  राधाकृष्णन के समक्ष पेश किया गया।

लेकिन, गुरुवार को अब तक उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। सियासी गलियारे में फुसफुसाहट शुरू हो गई है कि कहीं कुछ गड़बड़ इरादा तो नहीं है।

आलमगीर आलम बन सकते हैं डिप्टी चीफ मिनिस्टर

इस तरह की चर्चा चल रही है कि महागठबंधन के अंदर बदले समीकरण से जहां फिर से सरकार बनाने की बड़ी चुनौती है, वहीं सरकार बनने पर नए चेहरों को मंत्री का पद मिलने की संभावना है। ऐसा सिर्फ कांग्रेस ही नहीं JMM में भी देखने को मिल सकता है। कांग्रेस नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद भी मांग सकती है।

कुछ गड़बड़ इरादा है क्या?, अभी तक सरकार बनाने का चंपई को नहीं मिला निमंत्रण…

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। कुछ लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि नई सरकार में डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल को नई कैबिनेट में शामिल नहीं किया जा सकता है। इनकी जगह पर विधायक दीपिका पांडेय सिंह, भूषण बाड़ा और रामचंद्र सिंह को मौका मिल सकता है। हालांकि इसका कोई ठोस आधार नहीं दिखता है।

JMM भी अपने नए मंत्रियों पर दांव खेल सकता है। चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से एक मंत्री का पद और खाली हो जाएगा, वहीं पूर्व से ही मंत्री का एक पद खाली है। नई सरकार के कैबिनेट में इसे भी भरने की कार्रवाई की जा सकेगी।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...