चतरा सांसद कालीचरण सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalicharan Singh’s health suddenly deteriorated: चतरा के सांसद कालीचरण सिंह (Kalicharan Singh) की आज रविवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई।

जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कालीचरण सिंह कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरीदीरी पंचायत में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह (Talent Award Ceremony) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

गतिविधियों में व्यस्त रहने के दौरान उनकी हो गई तबीयत खराब

जहां कार्यक्रम के बाद विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहने के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों (Physicians) ने जांच के बाद बताया कि उन्हें अत्यधिक थकान और पर्याप्त आराम न मिलने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट का सामना करना पड़ा है।

चिकित्सकों का कहना है कि सांसद की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन उन्हें आराम की सख्त आवश्यकता है।

Share This Article