निर्मल महतो शहादत दिवस पर CM हेमंत सोरेन जमशेदपुर जाएंगे

अतिरिक्त पुलिस की तैनाती मुख्यमंत्री के आगमन से वापसी तक हवाई अड्डा, चमरिया गेस्ट हाउस से लेकर उलियान सभास्थल पर रहेगी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, (Hemant Soren) कई मंत्री और विधायक शहीद निर्मल महतो के 36वें शहादत दिवस (Nirmal Mahto’s 36th Martyrdom Day) पर शामिल होने मंगलवार को जमशेदपुर जाएंगे। सभी शहीद के उलियान स्थित समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

निर्मल महतो शहादत दिवस पर आने वाले समर्थकों की बड़ी संख्या को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने SSP प्रभात कुमार एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया है।

विधि व्यवस्था की समीक्षा की है। ईचागढ़ की विधायक सविता महतो से कार्यक्रम की जानकारी ली। सभा में आने वाले आगंतुकों के संबंध में चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री, मंत्री समेत अन्य VIP के आने की वजह से क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का फैसला लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस की तैनाती मुख्यमंत्री के आगमन से वापसी तक हवाई अड्डा, चमरिया गेस्ट हाउस से लेकर उलियान सभास्थल पर रहेगी।

जमशेदपुर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी

निरीक्षण के क्रम में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने अधिकारियों को जमशेदपुर के उलियान बस्ती स्थित निर्मल महतो के समाधि स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, माल्यार्पण स्थल पर स्टेज निर्माण व मुख्य सभा स्थल पर मंच निर्माण की जांच को लेकर जरूरी निर्देश दिये। सुरक्षा-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी सभी एहतियातन कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

उल्लेखनीय है कि निर्मल महतो झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष रहे थे।अलग झारखंड राज्य के लिए उन्होंने कई आंदोलन किये। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता था।

उनका जन्म जमशेदपुर के उलियान बस्ती में हुआ था। जमशेदपुर में ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उनकी याद में झामुमो हर साल उलियान में उनकी जयंती और शहादत दिवस (Jubilee and Martyrdom Day) पर कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होते हैं।

Share This Article