खूंटी में कांग्रेस 10 से 14 अगस्त तक निकालेगी गौरव यात्रा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिला कांग्रेस कमेटी 10 से 14 अगस्त तक गौरव यात्रा (Gaurav Yatra) निकालेगी।

गौरव यात्रा रनिया प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर तपकारा, मुरहू, खूंटी होते भगवान बिरसा मुंडा की युद्धस्थली डोम्बारी (Battlefield Dombari) बुरू तक जायेगी।

यात्रा की सफलता को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधायक काली चरण मुंडा के आवास पर हुई, जिसमें कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष Ramakrishna Choudhary ने कहा…

जिलाध्यक्ष Ramakrishna Choudhary ने कहा कि गौरव यात्रा में जिले के सभी प्रखंडों के कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों को कांग्रेस पार्टी के गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में Congress के योगदान के बारे में भी लोगों को बताया जायेगा।

बैठक में प्रवक्ता ओमप्रकाश मिश्रा, रामनंद तिवारी, रवि मिश्रा, नईमुद्दीन खान, मदन मिश्रा, पांड्या मुंडू, चंगेज खान आदि उपस्थित थे।

Share This Article