देश के कुल तसर रेशम उत्पादन में झारखंड का 76 प्रतिशत योगदान

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: देश के कुल तसर रेशम उत्पादन में झारखंड का योगदान लगभग 76 प्रतिशत है। उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में दी।

रांची के सांसद संजय सेठ के सवाल के जवाब में ईरानी ने बताया कि झारखंड देश के तसर रेशम रेशम उत्पादन में 76 प्रतिशत का योगदान करता है।

वर्ष 2019 में झारखंड में कुल 2402 मीट्रिक टन रेशम का उत्पादन किया है।

मंत्रालय ने यह स्वीकार किया है कि झारखंड की जलवायु की स्थिति, अच्छा वन क्षेत्र और उपयुक्त जनशक्ति के कारण झारखंड रेशम का अग्रणी उत्पादक राज्य है।

Image

मंत्री ने कहा कि राज्य की आवश्यकता के आधार पर केंद्रीय तसर अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान रांची ने पिछले तीन वर्षों के दौरान झारखंड में तसर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तसर फूड प्लांट, रेशम कीट और कोकून से संबंधित उत्पादकता में सुधार के लिए 25 अनुसंधान परियोजनाएं शुरू की गई है।

Image

रेशम उत्पादन विभाग, झारखंड सरकार और एनजीओ के माध्यम से वान्या कलस्टर संवर्धन कार्यक्रम, महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना, जैसे विभिन्न कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत राज्यों को नर्सरी स्थापित करने और खाद्य पौधों बीज फसल, रिंग वाणिज्य ग्रेडिंग के साथ रेशम कीट भी उत्पादन के लिए सहायता प्रदान की गई है।

बीते कुछ वर्षों में झारखंड राज्य में कच्चा रेशम के उत्पादन में वृद्धि की प्रवृत्ति दिखी है।

Share This Article