Jharkhand Corona Update : झारखंड में अब भी 32 मरीज का चल रहा इलाज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand Corona Update (झारखंड में कोरोना) के सबसे अधिक 12 एक्टिव मरीज रांची में हैं जबकि राज्य में 32 एक्टिव (Ranchi Active Case) केस हैं।

मंगलवार को बताया गया कि राज्य में 24 घंटों में Corona से छह मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि कोरोना का एक मरीज बोकारो जिले से मिला है।

कोरोना से चार लाख 37 हजार 189 मरीज ठीक हुए हैं

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या अब चार लाख 42 हजार 552 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़ 28 लाख 74 हजार 234 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 32 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख 37 हजार 189 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, राज्य में पांच हजार 331 मरीजों की मौत (Death) कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Share This Article