गुलाम नबी आजाद का फिर से कांग्रेस के लिए ‘जागा प्यार’

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: क्या कांग्रेस (Congress) के पूर्व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) का फिर से कांग्रेस के प्रति प्रेम जाग गया है, दरअसल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आजाद ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी बनाई, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू और कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली तक सीमित पार्टी

कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा देकर अपने समर्थकों को आश्चर्यचकित कर आजाद ने कहा कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में सिर्फ कांग्रेस में भाजपा को चुनौती देने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली तक सीमित पार्टी है।

धर्मनिरपेक्षता की कांग्रेस की नीति के खिलाफ नहीं

आजाद ने कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता की प्रशंसा कर कहा कि वह कांग्रेस के खिलाफ नहीं, उसकी कमजोर पार्टी प्रणाली के खिलाफ हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी भी धर्मनिरपेक्षता की कांग्रेस की नीति के खिलाफ नहीं थे।

आप की जमकर आलोचना की

उन्होंने कहा, मैं अब भी चाहता हूं कि कांग्रेस गुजरात (CongressGujarat)  और हिमाचल विधानसभा चुनाव जीते।” हैरानी की बात यह है कि आजाद ने कांग्रेस पर भरोसा जताकर कहा कि वह हिंदू और मुस्लिम किसानों को साथ लेकर चलती है।

पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस की तारीफ की और आप की जमकर आलोचना की।

कांग्रेस की समावेशी नीति है

उन्होंने कहा, आप पंजाब की सत्ता में भले ही आ गई है, लेकिन वह इस राज्य में कुछ नहीं कर सकती और पंजाब के लोग आप को दोबारा वोट नहीं देने वाले है।

केवल कांग्रेस ही पंजाब को कुशलता से चला सकती है। यह एकमात्र पार्टी है जो गुजरात और हिमाचल में भाजपा को चुनौती दे सकती है। आप एक ऐसी पार्टी है जो केवल दिल्ली में मौजूद है। कांग्रेस की समावेशी नीति है।”

TAGGED:
Share This Article